{"_id":"5e999b628ebc3e76ac0aa73d","slug":"ration-vitran37","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाया दो माह का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाया दो माह का राशन
दबलेड कस्बे में सरकारी डिपो पर से राशन वितरण करते
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाया दो माह का राशन संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायत दबलैहड़ में लोगों में सरपंच सरदार हजारा सिंह की देखरेख में दो महीने का राशन वितरित किया गया! इस मौके पर सरपंच स हजारा सिंह ने विभाग द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों की मांग थी कि लॉक डाउन के कारण उन्हें राशन मिलना चाहिए जिसे विभाग द्वारा आज उपलब्ध करवा दिया गया है! सरपंच ने कहा कि विभाग से आग्रह किया गया है कि लोगों को अतिरिक्त राशन दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े! सरपंच ने कहा कि जब से देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है वे लगातार पंचायत पर नजर बनाए हुए हैं कि कोई भी परिवार भूखा ना रहे! वहीं इस मौके पर सरपंच ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें और अगर कोई बाहरी व्यक्ति पंचायत में आता है तो उसकी जानकारी तुरंत पंचायत प्रतिनिधि को दें! सरपंच ने कहा कि करोना वायरस से हमें एकजुट होकर लड़ना है और जो लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारा देश पूरी तरह से करोना मुक्त नहीं हो जाता! उन्होंने बताया कि करोना बारिश का प्रकोप काम करने के मकसद से पंचायत में दवाई का छिड़काव भी किया गया है! इस मौके पर पंचायत कि नायब सरपंच नीलम कुमारी, पंच जंगबहादुर, पंच हरजीत सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।