फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rathua Club won Mohit Chouhan Cricket tournament

Jammu News: रठुआ क्लब ने जीता मोहित चौहान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
Rathua Club won Mohit Chouhan Cricket tournament
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौहान चक गांव में चल रहे मोहित चौहान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रठुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने रायपुर जागीर क्रिकेट क्लब की टीम को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन

स्व. मोहित चौहान की याद में करवाए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने 78 रन बनाए। जवाब में रठुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी रहे जबकि नायब सरपंच प्रदीप चौहान और भाजपा जिला सचिव दीपक पाण्डेय विशेष अथिति रहे। विजेता टीम तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच सिकंदर और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब राहुल जमवाल को दिया गया। इस अवसर पर रमेश चौहान, राजकुमार मास्टर, कृष्ण लाल, कीमत सिंह, सुमित शर्मा, यीशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed