{"_id":"5c447ef8bdec22090f3faed4","slug":"rate-fixed-for-72-medical-test-in-jammu-kashmir-hospitals-all-over-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 72 मेडिकल टेस्ट की फीस तय, राज्य के सभी अस्पतालों में एक जैसी होगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 72 मेडिकल टेस्ट की फीस तय, राज्य के सभी अस्पतालों में एक जैसी होगी कीमत
Sun, 20 Jan 2019 07:30 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Blood Test
- फोटो : Demo Pic
स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन के नियंत्रण में चल रहे चिकित्सा केंद्रों में स्वास्थ्य जांच की दरें तय कर दी हैं। विभागीय कमेटी के गठन और विभिन्न अस्पतालों से मिले इनपुट के बाद एकरुपता दरें तय की गई हैं। इससे पहले जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर और गांधीनगर अस्पताल जम्मू के स्वास्थ्य जांच दरें अलग थीं।
इससे पहले 16-8-2018 को दरें तय करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। इसमें विभिन्न बैठकें की गईं। जिसमें पाया गया कि राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में स्वास्थ्य जांच पर अलग अलग फीस ली जा रही है।
ये जांच मुफ्त होंगी
नई तय की गई स्वास्थ्य जांच दरों में ब्लड शूगर (ग्लूकोज), ब्लड शूगर (एफएंडपीपी), एसआर. बिलोरबिन (टोटल), एसआर बिलोरबिन (डायरेक्ट), बी.टीप्लससी.टी, हेमोग्लोबिन (एचबी), टीएलसीप्लसडीएलसी, ब्लड ग्रुपिंग, सिमीन एनालाइसेस, स्टूल एग्जामिनेशन, यूरीन एग्जामिनेशन रुटीन आदि की निशुल्क जांच की जाएगी।

Trending Videos
अन्य की लगेगी फीस
प्रमुख जांचों में जीटीटी 50 रुपये, ब्लड यूरिया 15, एसआर. क्रेटाइन 15, एलएफटी 175, लिपिड प्रोफाइल 120, एसआर यूरिक एसिड 15, केलोस्ट्राल 30, एचबीएआईसी 150, एसआर लिपासे 150, ईएसआर 10, थायरेड प्रोफाइल 150, थायरेड स्टीमुलेटिंग हार्मोन टेस्ट 100, प्रोस्टेट स्पेकिफिक एंटिजिन टेस्ट 120, कैंसर एंटिजेन 125 ओवरे टेस्ट 350, आरएफ 20, एचसीवी एलीजा 100, एचएवी (आईजीएम) 110, एचईवी (आईजीएम) 110 रुपये रखी गई है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य जांच की दरें तय की गई हैं।