{"_id":"5774b3fb4f1c1b576179b892","slug":"rashis-s-revocation-of-ban-on-beef-bill-were-rejected-by-the-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में ‘शराब पर प्रतिबंध नहीं, बीफ पर क्यों’ ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में ‘शराब पर प्रतिबंध नहीं, बीफ पर क्यों’ ?
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
जम्मू कश्मीर विधानसभा में बुधवार को निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने अपने बीफ बिल को सदन में पेश नहीं किए जाने पर नाराज़गी व्यक्त की। सदन में हंगामा करते हुए कहा कि जब वित्त मंत्री हसीब द्राबू शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाने की बात कह रहे हैं तो बीफ पर क्यों प्रतिबंध क्यों लगाया गया है।
विज्ञापन
रशीद ने कहा कि उन्होंने पिछले साल विधानसभा में एक बिल पेश किया था, जिसमें बीफ पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया था। इस सेशन में यह बिल पेश किया जाना था, लेकिन सरकार ने जानबूझ कर उनका बिल पेश नहीं किया।
विज्ञापन
यह लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। रशीद ने यह भी कहा कि अगर यह बिल पेश किया जाता और सदन में विधायक इसका विरोध करते तो उन्हें एतराज़ नहीं था। इसके बाद रशीद सदन से वाकआउट कर गए।
विज्ञापन