{"_id":"5e8cd1768ebc3e75d725cbca","slug":"rapid-test-may-begin-next-week-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह शुरू हो सकता है रैपिड टेस्ट, आधे घंटे में पता चल जाएगा संक्रमण का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह शुरू हो सकता है रैपिड टेस्ट, आधे घंटे में पता चल जाएगा संक्रमण का
Wed, 08 Apr 2020 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अप्रैल के मध्य तक रैपिड टेस्ट शुरू किए जा सकते हैं। टेस्ट से हॉटस्पाट के तौर पर चिह्नित स्थानों पर कोरोना से संक्रमितों की स्क्रीनिंग होगी। टेस्ट की खासियत होगी कि इसमें आधे घंटे में ही साफ हो जाएगा कि सैंपल देने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं।
विज्ञापन
हालांकि इसकी पूरी पुष्टि के लिए संक्रमित मामलों का आरटीपीसीआर टेस्ट भी होगा। जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना के मौजूदा मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। अमूमन इस टेस्ट की रिपोर्ट चार घंटे में आ रही है, जिसमें पॉजिटिव मामलों की पुष्टि होती है। इसमें एक प्लेट में एक समय 90 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि देशव्यापी स्तर पर दूसरे चरण में रैपिड टेस्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से 15 लाख किट मंगवाई जा रही हैं, जो अप्रैल के मध्य तक दिल्ली पहुंच जाएंगी। इनमें से काफी मात्रा में किट जम्मू-कश्मीर को मिलेंगी। रैपिड टेस्ट प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह होता है, जिसमें स्ट्रिप में ब्लड का सैंपल डाला जाता है और उसके रंग बदलने पर पीड़ित के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो जाती है।
विज्ञापन