{"_id":"6563b2d1a0963c981807ef97","slug":"rape-case-jammu-news-c-10-jmu1037-250588-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गंग्याल पुलिस स्टेशन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मूल रूप से डोडा की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। इनमें जम्मू का राघव, वीर और स्वतंत्र हैं। शिकायत में बताया कि आरोपी उसे जबरन सुनसान जगह ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। ब्यूरो
घर में घुसकर कार और कारतूस चोरी
जम्मू। सैनिक कॉलोनी छन्नी में घर में घुसकर कार और 12 बोर की गन के कारतूस चोरी करने का मामला सामने आया है। छन्नी पुलिस स्टेशन में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सैनिक कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद कबीर ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार शनिवार को जबरदस्ती घर में घुस आया। इसके बाद कार और कारतूस चोरी कर ले गया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
चोरों का बढ़ता खौफ, कैमरे तोड़ डीवीआर भी साथ ले जा रहे
जम्मू। पुलिस जहां शहरवासियों और व्यापारियों से घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कह रही है, वहीं चोर कैमरों को भी निशाना बना रहे हैं। साथ ही डीवीआर ले जा रहे हैं। शहर में पिछले 15 दिन में हुई चोरियों में ऐसी रणनीति अपनाई गई। दिवाली की रात अप्पर गुम्मट में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी में भी पहले कैमरे तोड़े गए थे। इसी तरह ज्यूल चौक में हार्डवेयर की दुकान में वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को नरवाल यार्ड-6 में स्पेयर पार्ट की दुकान में घुसे चोरों ने पहले कैमरों को तोड़ा था। डीवीआर भी साथ ले गए थे। ब्यूरो