फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji trophy

रणजी ट्रॉफी : हिमाचल के वैभव और ऋषि की शानदार गेंदबाजी ने जम्मू-कश्मीर को 100 पर समेटा

विज्ञापन
ranji trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। वैभव अरोड़ा और ऋषि धवन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में मेजबान जम्मू-कश्मीर को 100 रन पर समेट दिया। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल प्रदेश ने बिना विकेट गंवाए 47 रन बना लिए।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) हॉस्टल ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जम्मू-कश्मीर की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में ही 6 रन पर सलामी बल्लेबाज अभिनव पुरी वैभव अरोड़ा की गेंद का शिकार बने। जम्मू-कश्मीर की टीम विकेट गंवाती चली गई और मात्र 35.3 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी आबिद मुश्ताक ने सर्वाधिक 28 रन बनाए जबकि विवरांत शर्मा 18, विकेटकीपर फाजिल राशिद 14 और कप्तान शुभम खजूरिया ने 10 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं पाया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के लिए वैभव अरोड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10.3 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। ऋषि धवन ने 8 ओवर में 20 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अर्पित गुलेरिया और एमजे डागर को भी एक-एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने आए हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों ने संभल कर खेलना शुरू किया और सलामी बल्लेबाजों एकांत सेन और प्रशांत चोपड़ा ने टीम को 9 ओवर में 47 रन की शानदार शुरूआत दी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक एकांत सेन 34 गेंद पर छह चौकों की मदद से 27 और प्रशांत चोपड़ा 21 गेंद पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed