फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ranji Trophy: Jammu Kashmir Ranji player Abdul Samad hits century against Jharkhand team

रणजी ट्रॉफी: अब्दुल समद के शतक से जेएंडके ने ली 182 रन की बढ़त, झारखंड अभी 79 रन पीछे

Sun, 05 Jan 2020 09:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 05 Jan 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Jammu Kashmir Ranji player Abdul Samad hits century against Jharkhand team
शतक जड़ने के बाद अब्दुल समद - फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में जेएंडके को जीत दिखने लगी है। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने एक बार फिर जिम्मेदारी देखते हुए मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। झारखंड की पहली पारी के 259 रन के जवाब में जेएंडके ने 441 रन बनाकर 182 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड टीम ने तीन विकेट पर 110 रन बना लिए हैं स्कोर बराबरी के लिए 79 रन और बनाने हैं। 
विज्ञापन


मैच के तीसरे दिन तीन विकेट पर 135 रन से आगे खेलते हुए बल्लेबाजों ने मेजबान टीम को विकेट के लिए तरसाए रखा। तीसरे दिन टीम को हिनान (30) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान शुभम पुंडीर (56) ने अब्दुल समद (128) के साथ मिलकर 169 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


अब्दुल समद ने इस ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 72 गेंदों में 11 छक्के और 10 चौकों की मद्द से 128 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद आबिद मुश्ताक ने (50) और मोहम्मद मुदस्सिर ने (25) रन की पारी खेली। जेएंडके की पूरी टीम 441 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले पारी में जेएंडके को 182 रन की मजबूत बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पारी में गेंदबाजों ने फिर संभाला मोर्चा 
जेएंडके की 182 रन से बढ़त का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 110 रन बना लिए। गेेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी सधी हुई शुरुआत करते हुए झारखंड को 6.5 ओवर में पहला झटका दिया। गेंदबाज आबिद मुश्ताक ने 2 जबकि आकिब नबी ने एक विकेट लिया। झारखंड के कप्तान मनोज तिवारी सस्ते में आउट हो गए। 

79 रन पर ऑलआउट करने पर मिलेगा बोनस प्वाइंट 
मैच में चौथे दिन अगर जेएंडके झारखंड को 79 रन से पहले ऑलआउट करती है तो उसे बोनस प्वाइंट के साथ जीत मिलेगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा, लेकिन पहली पारी में गेंदबाजों ने विपक्षी टीम के सात बल्लेबाजों को 89 रन के अंदर आउट किया था। इसमें आबिद मुश्ताक  ने पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed