{"_id":"077fc02bf0261654107d4e57ef8097c8","slug":"ramsa-to-rejuvenate-sports-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में खेलों को टॉनिक देगा रमसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में खेलों को टॉनिक देगा रमसा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में खेलों के स्तर को बढ़ाने के लिए अब राष्ट्रीय माध्यमिक
विज्ञापन
शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत स्कूलों में फंड जारी किए जाएंगे। इस फंड से खेलों के मैदान तैयार करने के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खेलों का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। रमसा इस पर डिपार्टमेंट आफ यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स के साथ इस पर काम करेगा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए रमसा के तहत सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में काम किया जा रहा है।
केंद्र सरकार की तरफ से इसके सारे फंड जारी किए जाते हैं। अभी तक रमसा के तहत राज्य में मिडिल स्कूलों को अपग्रेड करके हाई और हाई स्कूलों को अपग्रेड करके हायर सेकेंडरी बनाकर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सुविधाएं प्रदान की गई हैं। अब रमसा इन स्कूलों में खेलों के स्तर को बढ़ाने के लिए काम करने की योजना बना रहा है। राज्य के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को खेलों की सुविधा न के बराबर मिल रही है।
इसी कारण सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा केवल स्कूलों तक ही सीमित रहती है, जबकि निजी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसी को गंभीरता से लेकर अब शिक्षा विभाग ने रमसा के तहत इस पर काम करने की योजना तैयार की है। डिपार्टमेंट आफ यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स ने पहले से ही एक योजना तैयार करके सरकारी स्कूलों में खेलों के स्तर को बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सबसे पहले स्कूलों में खेलों के मैदान तैयार करने के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को खेलों का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस पर काम चल रहा है। सबसे पहले चयन किए चार माडल स्कूलों में इस पर काम किया जाएगा और इसके बाद अन्य सरकारी स्कूलों में इस पर काम होगा। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ें।
सिमरन दीप सिंह, शिक्षा निदेशक जम्मू