फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RAMNATH KOVIND VISITED KASHMIR VALLEY

जम्मू-कश्मीर से अपने पक्ष में भारी समर्थन लेकर लौटे रामनाथ कोविंद, सीएम से भी हुई मुलाकात

Wed, 28 Jun 2017 09:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
RAMNATH KOVIND VISITED KASHMIR VALLEY
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद - फोटो : File Photo
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बुधवार को श्रीनगर पहुंचकर अपने पक्ष में भारी समर्थन जुटाया। रियासत से उन्हें 8988 वोट मिलने की उम्मीद है। वह यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार से पांच हजार से अधिक मतों से आगे रह सकते हैं। ज्ञात हो कि उन्होंने रविवार को लखनऊ से देशव्यापी प्रचार शुरू किया था।
विज्ञापन


कोविंद ने गठबंधन के सहयोगी पीडीपी तथा भाजपा के विधायकों से मुख्यमंत्री आवास पर मिलकर 17 जुलाई को एनडीए के पक्ष में वोट डालने की अपील की। पीडीपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने इसके लिए महबूबा का आभार जताया। 
विज्ञापन


रियासत में छह लोकसभा सांसद, चार राज्यसभा सांसद और 87 निर्वाचित विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। भाजपा के तीन लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सांसद, अपने 25 विधायकों समेत तीन अन्य विधायक जिसमें पीपुल्स कांफ्रेंस के दो और जंस्कार के निर्दलीय विधायक बाकिर रिजवी का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम समेत तमाम बड़े नेताओं ने किया स्वागत

RAMNATH KOVIND VISITED KASHMIR VALLEY
बीजेपी के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद - फोटो : Amar Ujala

 भाजपा विधायकों और सांसदों के वोटों की वैल्यू 4848 और पीडीपी के विधायकों-सांसदों के वोटों की वैल्यू 4140 है। भाजपा और पीडीपी को मिलाकर 8988 वोट कोविंद को मिलेंगे। यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार को नेशनल कांफ्रेंस के 1788 व कांग्रेस के 1572 वोट हासिल हो सकते हैं। 

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, डा. जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के साथ श्रीनगर पहुंचे कोविंद सीधे मुख्यमंत्री आवास गए।

यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, पीडीपी व भाजपा के सांसदों, मंत्रियों व विधायकों ने उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू और राम माधव ने कोविंद का परिचय करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed