फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ramleela

बच्चों ने धरे देवी-देवताओं के वेश, कथाओं के दृश्यों का किया मंचन

विज्ञापन
Ramleela
रामलीला प्रतियोगिता में महिषासुर बध का मंचन करते हुए पौनी के विद्घार्थी। - फोटो : REASI
रियासी। ओपन एयर थियेटर में शनिवार रात को रामलीला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देवी-देवताओं के वेश में धार्मिक दृश्यों का मंचन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान महिषासुर वध, भगवान विष्णु का नारद मुनि के साथ संवाद और वेदमती-रावण संवाद के दृश्य दर्शाए गए। इन्हें लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

नेचर लैप इंटरनेशनल हाई स्कूल पौनी ने प्रतियोगिता में पहला दृश्य महिषासुर वध का दिखाया। दृश्य में विद्यार्थियों ने आपसी तालमेल से बेहतरीन किरदार निभाये। भगवान शिव व माता के रूपों को दर्शाते हुए काली माता का स्वरूप धारण कर बच्चे मंच पर पहुंचे। क्रोध में आईं काली माता ने महिषासुर का वध किया। दृश्य में रावण का अहंकार व लोगों पर किए गए अत्याचार का भी मंचन हुआ। रावण का पात्र निभा रहे दक्ष शर्मा को काफी वाहवाही मिली।
विज्ञापन

दूसरे दृश्य में हाई स्कूल ग्रामोड़ के विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु तथा नारद के बीच हुए संवाद को मंचित किया। वहीं, तीसरे दृश्य में श्रीराम कला मंच विजयपुर ने वेदमती-रावण संवाद दर्शाया। इसमें वेदमती भगवान विष्णु की आराधना कर रही होती हैं। मौके पर पहुंचा रावण उनसे विवाह का प्रस्ताव रखता है। वेदमती के नकारने के बाद रावण उन्हें जबरदस्ती छू लेता है तो वेदमती अग्नि की भेंट चढ़ते हुए उसे काल के रूप में जन्म लेने को कहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला प्रतियोगिता की शुरूआत भाजपा नेत्री रेणू शर्मा व कीर्ति नरगोत्रा तथा जनरल जोरावर सिंह एजूकेशन व मेमोरियल ट्रस्ट की ट्रस्टी रिया कलहुरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर श्री दुर्गा नाटक मंडली के अध्यक्ष सुदेश कुमार पंडोत्रा, प्रधान संजीव खजूरिया, विकास शर्मा भी मौजूद रहे। रामलीला मंचन के दौरान किड्जी ड्रीमलैंड की छात्रा नवरिद्धि बडू ने गुरू वंदना पर नृत्य पेश किया, जिसे काफी सराहना मिली।

रामलीला प्रतियोगिता में विष्णु-नारद संवाद का मंचन करते हुए हाई स्कूल ग्रामोड़ के विद्घार्थी।

रामलीला प्रतियोगिता में विष्णु-नारद संवाद का मंचन करते हुए हाई स्कूल ग्रामोड़ के विद्घार्थी।- फोटो : REASI

रियासी में शुरू हुई रामलीला प्रतियोगिता में वेदमती-रावण संवाद का मंचन करते हुए विजयपुर के बच्चे?

रियासी में शुरू हुई रामलीला प्रतियोगिता में वेदमती-रावण संवाद का मंचन करते हुए विजयपुर के बच्चे?- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed