{"_id":"616f0f8d0636932aa45c017d","slug":"ramleela-reasi-news-jmu2461419168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित
विज्ञापन
रामलीला में राम लक्षमण सुर्पनखा संवाद का मंचन करते हुए कलाकार
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्थानीय ओपन एयर थियेटर में सोमवार रात को रामलीला की विशेष रात्रि का मंचन किया गया। इस दौरान रामचरितमानस के सिर्फ बेहतरीन दृश्यों को दर्शाया गया।
नवरात्र के दौरान हुई रामलीला में किए रावण वध के बाद सोमवार रात को अयोध्या में श्रीराम का राजतिलक दिखाया गया। जिसमें श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की खूबसूरत झांकी प्रस्तुत की गई। विशेष रात्रि की शुरूआत म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, श्री दुर्गा नाटक मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पंडोत्रा और प्रधान संजीव खजूरिया ने दीप प्रज्वलित कर करवाई।
रामलीला में कैलाश तलहटी, श्रवण कुमार, राम-लक्ष्मण-सीता संवाद और शबरी की राम से भेंट के दृश्य दिखाए गए। सभी दृश्यों में कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। अरुण वर्मा, सनी राजपूत, राजेश केसर, काका पंडोह, नीरज केसर, लक्की गुप्ता, सनी गंदोत्रा, आदि ने बेहतरीन अभिनय कर सभी दृश्यों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। विशेष रात्रि के समापन पर पूरी रामलीला के कुछ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। प्रधान संजीव खजूरिया ने कहा कि अगले वर्ष कोरोना महामारी का प्रकोप नहीं होगा तो रामलीला का मंचन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

रामलीला में शबरी-राम का दृश्य मंचित करते हुए कलाकार।- फोटो : REASI

राम का अयोध्या में राजतिलक का दृश्य मंचित करते हुए कलाकार- फोटो : REASI

विशेष रात्रि रामलीला में कैलाश तलहटी का मंचन करते हुए कलाकार।- फोटो : REASI