फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ramleela

हनुमान ने उजाड़ डाली अशोक वाटिका

विज्ञापन
Ramleela
Ramleela
रियासी। रामलीला मंचन में बुधवार को दिखाए गए दृश्यों में लंका पहुंचे हनुुमान ने अशोक वाटिका को तहस नहस कर डाला। इसके साथ ही अक्षय कुमार को भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पहले दृश्य में रावण सीता के पास आता है, और उससे शादी करने को कहता है। मौत के घाट उतारने की भी धमकी देता है। सीता अपने पास रखे तिनके को सहारा बताते हुए रावण को जल्द ही आने वाले उसकी मौत के बारे में बताती है। लंका पहुंचने पर हनुमान सीता की तलाश करते हुए अशोक वाटिका पहुंचते हैं। जहां वह सीता को अपनी पहचान बताने के लिए राम की तरफ से दी अंगूठी दिखाते हैं। इस दौरान हनुुमान सीता को बताते हैं कि वानर सेना के साथ राम लक्ष्मण लंका पार पहुंच चुके हैं। जल्द ही लंका पर चढ़ाई की जाएगी।
विज्ञापन

भूख लगने पर हनुमान अशोक वाटिका में लगे पेड़ों से फल तोड़कर खाते जाते हैं। इस दौरान वाटिका को काफी नुकसान पहुंचता है। मौके पर आए अक्षय कुमार व राक्षसों को मार दिया जाता है। इंद्रजीत आकर ब्रह्मास्त्र से हनुमान को रस्सी से बांध कर ले जाते हैं। हनुमान रावण संवाद के दृश्य में हनुमान रावण को कहते हैं कि वह माता सीता को इज्जत सम्मान के साथ राम के पास पहुंचा दें नहीं तो उसका काल होकर रहेगा। रावण हनुमान की बात को नहीं मानते हुए उसकी पुंछ में आग लगाने का हुक्म देता है। रामलीला का वीरवार को रावण मरण के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान रावण अंगद संवाद कुंभकरण व राम लक्षमण रावण युद्ध के प्रमुख दृश्य मंचित किए जाएंगे।

Ramleela

Ramleela

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed