{"_id":"64ebad0353a56d429d058167","slug":"ramban-railway-tunnel-trial-t-74-jammu-news-c-10-jam1008-190584-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बनिहाल-खारी रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली सुरंग का सफल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बनिहाल-खारी रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली सुरंग का सफल परीक्षण
विज्ञापन
111 किलोमीटर लंबे कटड़ा-बनिहाल खंड पर 8.6 किलोमीटर लंबी है टी-74 सुरंग
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/रामबन। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के 111 किलोमीटर लंबे कटड़ा-बनिहाल खंड पर बनिहाल रेलवे स्टेशन को रामबन जिले के खारी रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली 8.6 किलोमीटर लंबी ट्रेन सुरंग टी-74 का रविवार को पहला सफल परीक्षण हुआ।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरंग के सफल परीक्षण के बाद कटड़ा और बनिहाल के बीच जल्द रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद है। ट्रैक और रेलवे स्टेशन खारी का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद एक और परीक्षण होगा। इस संबंध में डीसी रामबन मुसरत इस्लाम ने एक्स पर लिखा कि यूएसबीआरएल ने रामबन जिले में काफी प्रगति की है। उन्होंने है कि बनिहाल और खारी रेलवे स्टेशन के बीच जल्द रेल सेवा शुरू होगी।
जुलाई में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कर चुके हैं संगलददान, बनिहाल का दौरा
इससे पहले जुलाई में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शौभन चौधरी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगलदान और बनिहाल का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यूएसबीआरएल परियोजना के बनिहाल-कटड़ा खंड पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया है। इसमें खारी-बनिहाल खंड भी शामिल है।