फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramban fire incident news: 2 people killed 5 injured in fire incident in Hotel in Ramban

जम्मू-कश्मीर: सनासर के होटल में भड़की आग, दो कर्मी जिंदा जले, पांच घायल, 17 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

Thu, 04 May 2023 03:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 May 2023 03:58 PM IST
सार

रामबन में होटल में देर रात आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

विज्ञापन
ramban fire incident news: 2 people killed 5 injured in fire incident in Hotel in Ramban
Ramban Fire Incident - फोटो : रोहित गुप्ता

विस्तार

चिनैनी। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल सनासर में वीरवार तड़के एक होटल में आग लग गई। अग्निकांड में झुलसने से दो कर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। होटल में ठहरे 17 पर्यटकों को सुरिक्षत निकाला गया है। इनमें गुरुग्राम के सात और फरीदाबाद के 10 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चार मंजिला होटल में तीन मंजिलें कंकरीट की हैं। ऊपरी मंजिल लकड़ी की थी, जो पूरी तरह जल गई है। जिला प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एडीसी रामबन हरबंस लाल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। जांच में तहसीलदार विजय कुमार और अन्य अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सनासर में वीरवार तड़के करीब चार बजे होटल की सबसे ऊपरी मंजिल में आग लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तहसील और जिला प्रशासन को दी। इसके बाद चिनैनी व बटोत से दमकल विभाग की टीमें पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक दमकल कर्मी मशक्कत करते रहे। आग बुझाने के बाद दो लोगों को मृत निकाला गया, जिनके शरीर पूरी तरह से झुलस चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीमें जांच में जुट गई हैं।

जिला विकास आयुक्त ने मजिस्ट्रेट जांच सौंपी है। आग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में बताया जा सकता है। जांच रिपोर्ट 11 मई तक प्रशासन को सौंपनी है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया है। मृतक और घायल सभी होटल कर्मी हैं। - हरबंस लाल, एडीसी, रामबन

अग्निकांड की जांच की जा रही है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। चार मंजिला इमारत में सबसे ऊपरी मंजिल लकड़ी की थी, जहां आग लगी। होटल में ठहरे पर्यटकों के दो समूहों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद के 17 लोग हैं। बटोत और चिनैनी से दमकल विभाग की टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। - विजय कुमार, तहसीलदार, बटोत

उपराज्यपाल ने जताया दुख

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन के होटल में लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों और घायलों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना और संवेदना व्यक्त की है। उपराज्यपाल ने उपायुक्त से बात कर उन्हें पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।


उपराज्यपाल ने कहा, 'सनासर के एक होटल में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed