जम्मू कश्मीर: रामबन के बैटरी चश्मा में फिर हुआ सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत
रामबन के बैटरी चश्मा में देर रात एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के बैटरी चश्मा में देर रात एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। यहां रात करीब साढ़े 12 बजे एक कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों को डीएच रामबन अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पीएस रामबन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टाटा सूमो के खाई में गिरने से चार की मौत, तीन घायल
इससे पहले सोमवार सुबह रामबन के उखराल के मालीगाम पोगल में एक टाटा सूमो वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोगल से उखराल जाते समय टाटा सूमो नंबर (जेके19-1401) अबास मोड़ के पास सड़क से फिसलकर 500 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों के शव खाई से निकाले। मौके पर ही मारे गए तीनों मृतकों की पहचान मोहम्मद अयूब (44) पुत्र अब्दुल अजीज, अब्दुल वहीद (45), पुत्र गुलाम मोहम्मद बाली निवासी नौगाम पोगल और अन्यायत उल्लाह रून्याल (42), पुत्र रशीद निवासी पनला मालीगाम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि चार घायल लोगों को पीएचसी उखराल ले जाया गया, जहां वाहन चालक नवीद अहमद (23) पुत्र अबास निवासी चपकानी, मालीगाम को पीएचसी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद इरफान (19) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी गुजरारा परिस्तान और नुसरत बानू (9) पुत्री मुस्ताक अहमद कटोच निवासी गांधारी रामबन के रूप में हुई है। उपचार के लिए एसडीएच बनिहाल से सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अनंतनाग रेफर किया गया है। पुलिस ने कहा कि रामबन के गांधारी निवासी मुश्ताक अहमद कटोच के बेटे नसीर अहमद (11) को पीएचसी उखराल में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
एसएचओ पुलिस स्टेशन रामसू, इंस्पेक्टर देविंदर सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद सभी चार मृतकों के शव परिवारों को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो घायल व्यक्तियों को एसडीएच बनिहाल रेफर किया गया, जबकि एक नाबालिग लड़के को पीएचसी में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस अधीक्षक रामबन गौरव महाजन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में डीसी रामबन बसीर उल हक चौधरी ने सोशल मीडिया के 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मृतकों के परिवार को एक-एक लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए मदद के रूप में दिए जाएंगे और कानून के तहत प्रशासन की ओर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ।