{"_id":"5dac9ba28ebc3e016d63296d","slug":"ram-madhav-said-in-jashn-e-kashmir-program-those-who-harm-the-peace-process-will-have-to-go-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-कश्मीर कार्यक्रम में बोले राम माधव, शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने वालों को जाना होगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-कश्मीर कार्यक्रम में बोले राम माधव, शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने वालों को जाना होगा जेल
Mon, 21 Oct 2019 12:11 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:11 AM IST
सार
- जम्मू-कश्मीर के लिए अब दो ही रास्ते, एक शांति और दूसरा विकास
- जो भी इनके बीच आया उससे सख्ती से निपटा जाएगा
- श्रीनगर में भाजयुमो के जश्न-ए-कश्मीर कार्यक्रम में बोले
विज्ञापन
जश्न-ए-कश्मीर कार्यक्रम
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में जारी शांति प्रक्रिया में बाधा डालने वालों को जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो ही रास्ते हैं। पहला शांति और दूसरा विकास का। इन दोनों रास्तों के बीच जो भी खलल डालने आएगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। श्रीनगर के टैगोर हाल में जश्न-ए-कश्मीर के नाम से भाजयुमो के अधिवेशन में पहुंचे राम माधव ने कहा कि अब तक जम्मू-कश्मीर में केवल कुछ परिवारों और चंद नेताओं के लिए सब कुछ था। अब यह सब कुछ आम कश्मीरी और लाखों परिवारों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के लिए देश भर में कई जेलें हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में पहले सियासी कार्यक्रम में पहुंचे राम माधव ने कहा कि राजनेता जम्मू कश्मीर के लोगों को अपनी राजनीति के चारे के तौर पर न समझें। 200 से 300 लोगों को जेल के अंदर रखने से अगर शांति और विकास हासिल हो सकता है तो यह करना ठीक है।
उन्होंने कहा ‘आप राजनीति करें लेकिन शांति भंग किए बिना। कुछ नेता जेल के अंदर बैठकर संदेश दे रहे हैं कि लोग बंदूक उठाएं और बलिदान दें। ऐसे नेताओं से वह कहना चाहते हैं कि वे पहले खुद आगे आकर अपना बलिदान दें।’ उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा विकास की राजनीति करना चाहती है।
विज्ञापन
हर रोजगार पर स्थानीय युवा का हक
राम माधव ने कहा कि कुछ लोग रोजगार और भूमि चले जाने की अफवाह फैला रहे हैं। वह लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जन हित के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। राज्य के प्रत्येक रोजगार पर यहां के युवाओं का हक है और यह उन्हें ही मिलेगा। केंद्र जम्मू-कश्मीर में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। लोगों की पहचान, संस्कृति, रोजगार और शिक्षा को कोई क्षति न पहुंचे इसके लिए हर मुमकिन कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से यहां के लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

‘इमरान को नहीं सूझ रहा कैसे चलाएं पाकिस्तान’
राम माधव ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नहीं सूझ रहा है कि वे देश को कैसे चलाएं। वे अपना मुल्क छोड़ हर जगह कश्मीर का राग अलापते हैं। भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। क्रास बार्डर फायरिंग और आतंकवाद से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा ‘भाजपा जब यह कहती है कि कश्मीर हमारा है। इसका यह मतलब नहीं कि यहां की भूमि हमारी है। बल्कि इसका आशय प्रत्येक कश्मीरी हमारा से है। पूरा भारत आपको यह आश्वासन देने को तैयार है। जब यहां शांति होगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा। मैं देश के किसी हिस्से में जा रहा हूं तो लोगों को छुट्टियों में कश्मीर आने का न्योता दे रहा हूं।’