फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rally

भाजपा ओबीसी मोर्चा छह को दिखाएगा ताकत

विज्ञापन
rally
जम्मू। भाजपा ओबीसी मोर्चा छह मार्च को भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर से रैली निकाल कर शक्ति का प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी बुधवार को प्रेसवार्ता में मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केवल भाजपा ने देश में ओबीसी को पर्याप्त अधिकार और सशक्त बनाने का काम किया है। मोदी केबिनेट में ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री हैं। यह दर्शाता हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मोदी सरकार ओबीसी वर्ग को राजनीतिक तौर पर सशक्त बना रही है। मोदी सरकार ने आल इंडिया मेडिकल व डेंटल कोर्सो में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने का एतिहासिक फैसला लिया।
विज्ञापन

ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियो को स्कॉलरशिप भी मुहैया करवाई जा रही हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में ओबीसी वर्ग को सभी संवैधानिक अधिकार मुहैया करवाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ओबीसी वर्ग से अपील की है कि वह छह मार्च को भाजपा मुख्यालय के बाहर एकत्रित होकर अपनी एकजुटता को दर्शाएं। इस अवसर पर राज कुमार तरखान, सुनील प्रजापति, रवि मेहरा और जलाज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed