फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rally against administration

Jammu News: मीटर से स्मार्ट हुए लोग, बिजली बिलों पर एकजुट, बढ़ने लगा विरोध

विज्ञापन
Rally against administration
-छह मांगों को लेकर 10 पंचायतों और बार्डर के हजारों लोगों ने अरनिया में निकाली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। ब्लॉक अरनिया की 10 पंचायतों के सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने रविवार को बॉर्डर एकता रैली निकाली। इसमें बिजली बिल में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर, पुराने बिजली बिल माफ, सरोर टोल प्लाजा, सीमा प्रमाण पत्र, पेंशन की बहाली के मुद्दे उठाए गए। लोगों ने अपने मुद्दे उठाए और उन्हें पूरा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रैली की शुरुआत सुबह 10 बजे पंचायत चक माजरा से हुई। यह पचेल, कूल मोड़, अरनिया, तरेवा, चंगिया, सुहागपुर, करियाल खुर्द, आल्हा, जोईंया, शिबूचक से होकर अरनिया के तमाला मैदान में संपन्न हुई। रैली में शामिल लोगों ने उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। रैली शुरू होने से अंत तक एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना और थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच टीम के साथ मौजूद रहे। रैली में ग्रामीण ट्रैक्टर और बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

लोगों ने रैली के दौरान भाजपा सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। लोगों के पास रोजगार के साधन नहीं हैं। ऊपर से स्मार्ट मीटर और अन्य मुद्दों को लागू करने के बाद लोगों को तंग किया जा रहा है। बॉर्डर के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित है। इसलिए, ग्रामीण सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं का बिल चुकाने में असमर्थ हैं। सरकार को बॉर्डर के लोगों को रियायत देनी चाहिए, न कि उन्हें कर्ज के नीचे डुबोना चाहिए। पंचायत तरेवा की सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि एक हफ्ते तक उपराज्यपाल प्रशासन को ग्रामीणों की मांगों को हल कर देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो एक जन आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत पचेल के सरपंच सुभाष सैनी ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उपराज्यपाल मनमानी कर लोगों पर स्मार्ट मीटर और अन्य बोझ थोप रहे हैं। सीमा के लोग पहले से ही गोलाबारी के जख्म सह रहे हैं। ऊपर से सरकार तंग कर रही है। सरकार को अपने फैसले वापस लेने होंगे। नहीं तो लोग उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed