{"_id":"5d8dd1e78ebc3e93c3159b97","slug":"rakesh-gupta-said-pakistan-cannot-believe-anything","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह के बयान के बाद राकेश गुप्ता बोले- पाकिस्तान की किसी भी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह के बयान के बाद राकेश गुप्ता बोले- पाकिस्तान की किसी भी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता
Fri, 27 Sep 2019 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फाइल फोटो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दिए जाने का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा है कि पाकिस्तान एक गैर जिम्मेदार राष्ट्र है। उसकी किसी भी बात अथवा वादे का विश्वास नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान युद्ध नहीं करने की बात कर रहे है तो यह सिर्फ एक दिखावा मात्र भी हो सकता है। पाकिस्तान की इस तरह के झूठी बातों से भारत पहले भी कई बार धोखा खा चुका है। उन्होंने कहा कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा शिमला समझौता होने के बाद लाहौर पहुंचते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के तेवर बदल गए थे। तब 95,000 पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई के बदले उसने पांच भारतीय सैनिकों को भी रिहा नहीं किया था।
विज्ञापन
उसके बाद जब प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी ने लाहौर का दौरा किया, लेकिन उसके बदले में भी भारत को कारगिल का युद्ध झेलना पड़ा था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ को अपने शपथ समारोह में आमंत्रित किया और स्वयं भी लाहौर गए, तो उसके बदले में भी भारत को पठानकोट और पुलवामा जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन इसका उचित जवाब भी दिया गया।
विज्ञापन