{"_id":"5b69d1664f1c1bb35d8b7c24","slug":"rajya-sabha-deputy-chairman-election-tweet-war-started-between-omar-abdullah-and-mehbooba-mufti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उपसभापति चुनाव पर उमर-महबूबा में शुरू हुई ट्वीट वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उपसभापति चुनाव पर उमर-महबूबा में शुरू हुई ट्वीट वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के उपसभापति चुनाव को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बीच मंगलवार को ट्विटर वार हुआ। दरअसल उमर ने महबूबा पर उप सभापति चुनाव में यूपीए और एनडीए दोनों के उम्मीदवार को समर्थन देने के आश्वासन का ट्वीट किया। इसके बाद महबूबा ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए जवाब दिए। इसके साथ ही दोनों के बीच ट्वीट वार शुरू हो गया।
सबसे पहले उमर ने ट्वीट कर कहा कि महबूबा ने कांग्रेस से यूपीए और बीजेपी से एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह कैसे संभव होगा कि वह दोनों को एक साथ समर्थन दें। फौरन महबूबा ने जवाब न देते हुए केवल एक इमोजी से जवाब दिया। फिर उमर ने कहा कि आपका ट्विटर अकाउंट जो भी संभालता है, उसे नमन है। उसके पास अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। सटीक इमोजी का इस्तेमाल किया है। जवाब में उन्होंने भी एक इमोजी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
@MehboobaMufti has told the Congress she will support the UPA candidate for #RajyaSabha Vice Chairman. She’s also told the BJP she will support the NDA candidate. How does that work exactly?
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 7, 2018
विज्ञापन
सबसे पहले उमर ने ट्वीट कर कहा कि महबूबा ने कांग्रेस से यूपीए और बीजेपी से एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह कैसे संभव होगा कि वह दोनों को एक साथ समर्थन दें। फौरन महबूबा ने जवाब न देते हुए केवल एक इमोजी से जवाब दिया। फिर उमर ने कहा कि आपका ट्विटर अकाउंट जो भी संभालता है, उसे नमन है। उसके पास अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। सटीक इमोजी का इस्तेमाल किया है। जवाब में उन्होंने भी एक इमोजी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
उमर और महबूबा का ट्वीट वॉर
- फोटो : Twitter
फिर महबूबा ने ट्वीट कर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के उम्मीदवारों को समर्थन देने के बयान को झूठी खबर और कल्पना करार दिया। उमर को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि आमतौर पर संदिग्ध न्यूज चैनलों की ओर से झूठी खबरें चलाई जाती है, लेकिन जब उमर जैसे राजनीतिज्ञ पूरी तरह से कल्पना पर आधारित कहानियां गढ़ते हैं तो ऐसे भ्रमित करने की कोशिश विफ ल हो जाती है। ऐसे खतरनाक दुष्प्रचार से सच्चाई को क्षति होती है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश होती है। फिर उमर ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है उससे किसी को चुभन हुई है।
महबूबा और उमर के बीच हुआ ट्वीट वॉर
- फोटो : Twitter
इस बीच तनवीर सादिक ने ट्वीट किया कि महबूबा दिल्ली में हैं जो राज्यसभा में भाजपा को वोट देकर अपने विष के प्याले को शुद्ध जल के प्याले में बदलने में लगी हुई हैं। फिर महबूबा ने कहा कि फिर झूठी खबर। मैं उमर को बधाई देना चाहता हूं। इसके बाद उमर ने ट्वीट किया कि पीडीपी भाजपा के आगे नतमस्तक है और वह विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ वोट देगी। लग रहा है कि महबूबा विष के प्याले से चुस्की लेते हुए खुश हैं। उपसभापति चुनाव को लेकर राजनीति और बयानबाजी तेज हो गई है। इसको लेकर नेकां नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बीच ट्विटर वार हुआ।
पीडीपी उपसभापति चुनाव में नहीं लेगी हिस्सा
पीडीपी ने उपसभापति के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद रफी मीर ने ट्वीट कर कहा कि पीडीपी चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उमर के ट्वीट के तत्काल बाद उन्होंने कहा कि उमर कृपया कर विरोधियों की जानकारी रखने के बजाय अपनी पार्टी के प्रति अधिक केंद्रित हों। उमर के ट्वीट का कोई आधार नहीं है क्योंकि पार्टी ने वोटिंग में शामिल न होने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि पीडीपी के राज्यसभा में दो सांसद हैं।