फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri video viral provocative speech at religious place molvi said you want to erase us you yourself to be destroyed

The Kashmir Files: 'यह फिल्म बंद होनी चाहिए' मौलवी का वीडियो वायरल, कहा-हमें मिटाना चाहते हो, तुम खुद मिट जाओगे

Sun, 27 Mar 2022 01:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 01:11 PM IST
सार

राजौरी में एक मौलवी के भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल हो गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

विज्ञापन
rajouri video viral provocative speech at religious place molvi said you want to erase us you yourself to be destroyed
Rajouri Video Viral - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजौरी में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मौलवी के भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है।  मौलवी के भाषण को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। वायरल वीडियो में मौलवी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को दो धर्मों में तनाव बढ़ाने वाली फिल्म बताते नजर आ रहे हैं। इसी भाषण में मौलवी कुछ भड़काऊ बातें भी बोल रहे हैं। वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

विज्ञापन


मौलवी का कहना है कहा कि इस फिल्म में मुसलमानों के खिलाफ साजिश की गई है, वह इसकी निंदा करते हैं। इस फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए। करीब 40 सेकंड की वीडियो में मौलवी कह रहे हैं, 'यह फिल्म बंद होनी चाहिए। हम अमन पसंद लोग हैं। हमने इस मुल्क पर आठ सौ साल हुकूमत की है। तुम्हें 70 साल राज करते हुए हैं, तुम हमारा निशान मिटाना चाहते हो, तुम मिट जाओगे, पर कलमा पढ़ने वाले नहीं मिटेंगे।'
विज्ञापन


यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कश्मीरी पंडितों के पलायन और अत्याचार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर विवाद जारी है। एक तरफ इसे लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और दूसरी तरफ कुछ लोग इसका विरोध भी जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed