फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri jammu kashmir,cultural

तिरंगे से सराबोर सेर मकड़ी, भारत माता की जय से गूंजी एलओसी

विज्ञापन
rajouri jammu kashmir,cultural
नौशेरा। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज रही है। फैंसिंग से सटे जिस सेर मकड़ी और सरया क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जाती है वह शनिवार को तिरंगे से सराबोर हो गया। भारतीय सेना ने शनिवार को यहां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम करवाया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत घर सेर मकड़ी में हर घर तिरंगा फहराने का पैगाम दिया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। पंचायत भवानी ए के सरपंच सुनील चौधरी, पूर्व सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि एक साल से संघर्ष विराम चल रहा है। इससे एलओसी से सटे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। सेना ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। आधुनिक हथियारों से लैस जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed