फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri encounter: Search for terrorists continues in Kesari Hill

Rajouri encounter: केसरी हिल में आतंकियों की तलाश जारी, ड्रोन की मदद से जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला

Sat, 13 May 2023 12:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 12:04 AM IST
सार

केसरी हिल इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को पनाह देने और खाने के साथ अन्य सामग्री मुहैया करवाने वाले संदिग्ध लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सेना का खुफिया विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ब्रांच और अन्य खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए लोगों से अहम जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Rajouri encounter: Search for terrorists continues in Kesari Hill
राजोरी एलओसी पर तैनात सेना का जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

केसरी हिल इलाके में सेना के पैरा कमांडो पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। लगातार खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


अभियान की निगरानी सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी खुद कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी है। कंडी के केसरी हिल से सटे दरहाल, थन्नामंडी, शाहदरा, पंगाई के जंगलों में भी सेना और एसओजी के जवान लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


केसरी हिल इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को पनाह देने और खाने के साथ अन्य सामग्री मुहैया करवाने वाले संदिग्ध लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सेना का खुफिया विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ब्रांच और अन्य खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे यह पता लगाने में जुटी हैं की किन लोगों ने आतंकवादियों को पनाह दी थी और हमले के बाद आतंकवादी किस क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस संदर्भ अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed