फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter: one Pakistani terrorist killed operation continues adgp jammu mukesh singh briefs

Rajouri Encounter: ढांगरी हत्याकांड के सात महीने बाद बड़ी सफलता, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Sun, 06 Aug 2023 01:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 01:15 PM IST
सार

राजोरी के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले गुंदा ख्वास के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यहां ऑपरेशन रविवार को भी जारी है।

विज्ञापन
Rajouri Encounter: one Pakistani terrorist killed operation continues adgp jammu mukesh singh briefs
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले के ढांगरी क्षेत्र में एक जनवरी को आतंकवादियों द्वारा सामूहिक हत्याकांड में सात नागरिकों की हत्या के सात महीने बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जिले के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले गुंदा ख्वास के जंगली इलाके में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यहां ऑपरेशन रविवार को भी जारी है।

विज्ञापन


इसे लेकर रविवार को एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि सीमा पार से अस्थिरता लाने के लिए लगातार नापाक कोशिशें हो रही हैं, लेकिन सेना और पुलिस की सतर्कता के चलते आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। गुंदा ख्वास के जंगल क्षेत्र में एक आतंकी मारा गया है। यहां एक अन्य आतंकी के होने की संभावना है। अभी ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन

Rajouri Encounter: one Pakistani terrorist killed operation continues adgp jammu mukesh singh briefs
आतंकी के पास से बरामद हथियार और अन्य सामान - फोटो : सेना

आतंकी के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद

मारे गए आतंकी के पास से दो पिस्टल, एके 47 राइफल, मैगजीन व अन्य हथियार सहित कपड़े, दवाईयां व अन्य सामान बरामद हुआ है। उसके पास कई पाकिस्तान निर्मित चीजें मिली हैं, जिससे पता चलता है कि उसका पाकिस्तान से संबंध है। आगे उन्होंने बताया कि पीर पंजाल घाटी में आतंकियों के दो से तीन ग्रुप होने की अंशका है और हर ग्रुप में दो से तीन आतंकी के होने की संभावना है।

मीडिया की तरफ से ये पूछे जाने पर कि क्या ये आतंकी ढांगरी हत्याकांड में शामिल था। इसके उत्तर में एडीजीपी जम्मू ने बताया कि आतंकी की पहचान करना अभी बाकी है। उसे चश्मदीदों को भी दिखाया जाएगा।  इसकी जांच की जाना अभी बाकी है कि ये ढांगरी हत्याकांड में शामिल था या नहीं।

Rajouri Encounter: one Pakistani terrorist killed operation continues adgp jammu mukesh singh briefs
राजोरी में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

गौरतलब है कि ढांगरी में एक जनवरी को सामूहिक हत्याकांड के बाद पांच मई को कंडी के केसरी हिल क्षेत्र में भी आतंकवादियों ने सेना पर घात लगाकर हमला कर 5 पैरा कमांडो को शहीद किया था। लेकिन, उसके बाद भी आतंकवादी जंगलों में जगह-जगह छिपते रहे, और सुरक्षाबलों के हत्थे नहीं चढ़े।

सात महीने से राजोरी जिले के बुद्धल, कालाकोट, थन्नामंडी के जंगली इलाकों में आतंकवादियों की तलाश कर रहे सुरक्षाबलों को शनिवार को सफलता मिली और गुंदा ख्वास के जंगलों में एक आतंकवादी को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार दो से तीन और आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना है। बता दें कि ढांगरी में सामूहिक हत्याकांड के बाद आतंकवादी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। इसी दौरान कई बार जंगलों में तो कई बार थन्नामंडी, दरहाल या बुद्धल के जंगलों में उनके होने की सूचना मिलती रही। लेकिन अभी ये पुष्टी नहीं हो पाई है कि मारा गया आतंकी ढांगरी हमले में शामिल था या नहीं। इस बारे में पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed