फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter: Mortal remains of martyrs sent to native villages, LG paid tribute in Jammu

Rajouri Encounter: पैतृक गांवों को भेजे गए शहीदों के पार्थिव शरीर, जम्मू में उपराज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 06 May 2023 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 10:43 AM IST
सार

राजोरी में ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए पांचों जवानों के जम्मू में एलजी मनोज सिन्हा समेत सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हवाई व सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर पैतृक गांवों को भेजे गए। 

विज्ञापन
Rajouri Encounter: Mortal remains of martyrs sent to native villages, LG paid tribute in Jammu
राजोरी में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजोरी मुठभेड़ में शहीद पांचों सैन्यकर्मियों को जम्मू में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों को भेज दिए गए। राजोरी में शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में हिमाचल के दो, उत्तराखंड-जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल निवासी एक जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि आतंकियों की यह कायरतापूर्ण हरकत है। शहीदों के परिवार के साथ पूरे अवाम की सहानुभूति है। दुख की इस घड़ी में सभी लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं। आतंकियों तथा उनके मददगारों को इसकी कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को राजोरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी होने की सूचना है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के राउंड, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान की जा रही है। शुक्रवार को राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में पांच जवान शहीद हो गए थे।


आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दहशतगर्दों की ओर से बिछाई गई आईईडी विस्फोट में सेना को बड़ा नुकसान हुआ था। आतंकी संगठन पीपुल्स अगेंस्ट फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

दरअसल सेना के पास पूरी पुख्ता जानकारी थी कि केसरी हिल के इलाके में कुछ आतंकवादी छुपे हैं, जिस पर तीन मई बुधवार को सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed