{"_id":"6458faf13f7db5e73f015453","slug":"rajouri-encounter-drones-flown-in-kesari-hill-area-to-arrest-terrorists-army-cordons-off-large-area-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Encounter: आतंकियों की धरपकड़ के लिए केसरी हिल क्षेत्र में उड़े ड्रोन, सेना ने बड़े इलाके को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Encounter: आतंकियों की धरपकड़ के लिए केसरी हिल क्षेत्र में उड़े ड्रोन, सेना ने बड़े इलाके को घेरा
Mon, 08 May 2023 07:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 07:15 PM IST
सार
संयुक्त तलाशी अभियान में डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। घने जंगल में बनी प्राकृतिक गुफाओं में छिपे आतंकवादी अभी तक सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
राजोरी के जंगल में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजोरी जिले की केसरी हिल क्षेत्र में पांच जवानों की शहादत के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान लगातार जारी रहा है। इस दौरान पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस की एसओजी पार्टी और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से केसरी हिल सहित आसपास के जंगली इलाकों के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त तलाशी अभियान में डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। घने जंगल में बनी प्राकृतिक गुफाओं में छिपे आतंकवादी अभी तक सामने नहीं आए हैं। सनद रहे कि तीन दिन पहले आतंकवादियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में पांच पैरा कमांडो शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद से लगातार तलाशी अभियान जारी है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया था, जिससे भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुआ था। वहीं, एक अन्य आतंकी घायल हुआ था, जो जंगल में छिप गया था।
विज्ञापन
अभी तक उसका भी कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार को मौसम खराब होने के चलते तलाशी अभियान में कुछ बाधाएं आई थीं। मगर रविवार को मौसम के साफ होने के चलते जंगलों को खंगाला जा रहा है। सोमवार को भी केसरी हिल सहित आसपास के जंगलों की सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी है।