फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Deepak mother said on phone to Amit Shah will get peace after seeing dead bodies of terrorists

राजोरी: अमित शाह से फोन पर बोलीं दीपक-प्रिंस की मां, आतंकियों के शव देखने के बाद दिल को मिलेगा सुकून

Sat, 14 Jan 2023 01:06 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 01:06 AM IST
सार

पीड़ित मां ने कहा कि उसने अपने दोनों बेटों को ढांगरी हमले में खो दिया। कहा कि जब तक वह आतंकियों के शव नहीं देख लेती उसके दिल को सुकून नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Rajouri Deepak mother said on phone to Amit Shah will get peace after seeing dead bodies of terrorists
Rajouri - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रवार को ढांगरी में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने का दौरा रद्द हो गया। खराब मौसम के चलते उनके विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। गृह मंत्री जम्मू तक पहुंचे, लेकिन जम्मू से राजोरी तक नहीं पहुंच पाए और ढांगरी के पीड़ित परिवारों से फोन पर ही बात करके उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है। उनको हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


ढांगरी हमले में मारे गए दीपक और प्रिंस की मां को अमित शाह ने फोन पर आश्वासन दिया कि वह अपनी अगली यात्रा पर उनसे मिलने जरूर आएंगे। पीड़ित मां ने कहा कि उसने अपने दोनों बेटों को ढांगरी हमले में खो दिया। कहा कि जब तक वह आतंकियों के शव नहीं देख लेती उसके दिल को सुकून नहीं मिलेगा। सरोज बाला ने आंसू पोंछते हुए केंद्रीय मंत्री को बताया कि अब उसके बेटे तो वापस नहीं आ सकते, लेकिन बेटों के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने अमित शाह के आश्वासन पर भरोसा जताया कि ढांगरी हत्याकांड में शामिल आतंकियों को मौत के घाट उतारने के अलावा उनका साथ देने वाले अन्य लोगों को बेनकाब कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी आतंकवादियों का साथ देने का साहस न कर सके। ढांगरी हत्याकांड में मारे गए अन्य लोगों के परिजनों ने भी केंद्र सरकार पर भरोसा जताते हुए बताया कि उन्हें विश्वास है कि केंद्र सरकार उनके अपनों का हत्यारे आतंकियों का जल्द सफाया करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने पीड़ित परिवारों से फोन पर बात करते हो उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनके एरिया में और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय वालों गांवों में वीडीसी को मजबूत किया जा रहा है, उनको हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान की जाएगी और खासकर उन आतंकवादियों को जल्द पकड़ के ढेर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed