फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri, budhal, shahpur, water problem, protest

Jammu News: शाहपुर पंचायत में एक माह से पानी नहीं

Thu, 29 Feb 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 29 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
rajouri, budhal, shahpur, water problem, protest
ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

जल्द कदम नहीं उठाने पर दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौरी। बुद्धल ब्लॉक की शाहपुर पंचायत के लोगों ने पेयजल किल्लत पर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने विभाग पर एक माह से पानी की आपूर्ति करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। साथ ही जल्द कदम नहीं उठाने की सूरत में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और निर्बाध जल आपूर्ति की मांग की। उन्होंने बताया कि पंचायत में एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, जिस कारण लोग दिक्कतों का सामना करने के लिए मजबूर हैं। विभाग परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हाजी निसार, मोहम्मद इकबाल, रशीद बकरवाल और मारूफ हुसैन आदि ने बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीसी राजोेरी से समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। कई बार जल विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया है, लेकिन कुछ नहीं किया गया। ऐसा लगता है जैसे भगवान भरोसा छोड़ दिया है। लोगों ने अधिकारियों से इस मुद्दे को हल करने की अपील की। साथ ही जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed