फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri braveheart rukhsana killed terrorist

इस बेटी ने आतंकी को काट दिया था कुल्हाड़ी से

Mon, 02 Feb 2015 10:24 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
rajouri braveheart rukhsana killed terrorist

राजोरी के थन्नामंडी की रहने वाली 25 वर्षीय रुखसाना कौसर पूरे देश की बेटियों का मान है। उन मां बाप के लिए प्रेरणास्रोत है, जो बेटियों को बोझ समझते हैं। कोख में ही बेटियों को मारने वालों के लिए भी रुकसाना एक संदेश है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित रुखसाना कौसर ‘बेटी ही बचाएगी’ के अभियान को अपने क्षेत्र में नई दिशा दे रही हैं। जहां भी वह जाती हैं, बेटियों को बचाने के लिए पैगाम लेकर जाती हैं। बताते चलें कि रुखसाना वही बहादुर बेटी है, जिसने घर में घुसे आतंकी को कुल्हाड़ी से काट दिया था और अपने परिवार सहित अपनी आबरू बचाई।
विज्ञापन


2009 में रुखसाना कौसर के घर लश्कर के दो आतंकी घुस आए थे। यहां रुखसाना ने अपने और खुद की रक्षा करते हुए कुल्हाड़ी से एक आतंकी को काट दिया और उसकी एके 47 भी छीन ली। अन्य आतंकी को घायल कर दिया और उसे पकड़ने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सम्मानों से रुखसाना को नवाजा गया

rajouri braveheart rukhsana killed terrorist

रुखसाना के इस कारनामे ने बता दिया कि बेटियां कितनी बहादुर होती हैं। रुखसाना ने बहादुरी से आतंकी को मार कर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया कि बेटियां किसी से कम नहीं। मात्र 20 वर्ष की उम्र में उसने अपनी बहादुरी का सबूत दिया था।

रुखसाना उन मां-बाप के लिए एक प्रेरणा हैं, जो बेटियों को बोझ बताते हैं। वह कहती हैं कि बेटियों को यदि जन्म ही लेने दिया जाएगा तो पता कैसे लगेगा कि वह क्या कर सकती हैं। बेटियों को मौका मिलना चाहिए, ताकि वह अपने आपको साबित कर सकें।

रुखसाना को कन्या भ्रूण हत्या करने वालों से सख्त नफरत है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती हैं। देश में कई सम्मानों से रुखसाना को नवाजा गया है। वह जहां भी जाती हैं, लोगों से कहती हैं कि बेटियों को पढ़ाओ और बेटियों को बचाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed