फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri: agent cheated Rs 5 lakh on name of visa victim died due to suffered heart attack

राजोरी: एजेंट ने वीजा के नाम पर ठग लिए पांच लाख, दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित की मौत

Fri, 05 Jan 2024 04:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

नाजिम कोसर ने बताया कि उसके पति आदल दीन ने दिसंबर 2023 में स्थानीय निवासी मंजूर हुसैन को कुवेत का वीजा लगाने के लिए 5 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेकर आरोपी खुद सउदी अरब चला गया और भरोसा दिया कि वहां जाते ही वीजा भेज देगा। 

विज्ञापन
Rajouri: agent cheated Rs 5 lakh on name of visa victim died due to suffered heart attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

विदेश जाने के लिए दिए पांच लाख रुपये लेकर भागे एजेंट का सदमा सहन नहीं कर पाने से एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर राजोरी जिले के दरहाल पुलिस थाने ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नाजिम कोसर ने बताया कि उसके पति आदल दीन ने दिसंबर 2023 में स्थानीय निवासी मंजूर हुसैन को कुवेत का वीजा लगाने के लिए 5 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेकर आरोपी खुद सउदी अरब चला गया और भरोसा दिया कि वहां जाते ही वीजा भेज देगा। 
विज्ञापन


सउदी अरब जाने के बाद पहले वो फोन कर वीजा जल्द लगाने की बात कहकर टालमटोल करता रहा लेकिन बाद में मुकर गया। महिला ने बताया कि पति ने किसी से रुपये उधार लेकर दिए थे। जब उस व्यक्ति ने पैसा देने से मना कर दिया, तो 5 दिसंबर, 2023 को पति को सदमे में दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौत के बाद अब 6 बेटियों और 2 बेटों का बोझ उस पर आ गया है। महिला ने बताया कि उसने दरहाल पुलिस थाने में 15 दिसंबर,2023 को मामला भी दर्ज करवाया था और वह एसएसपी से भी मिली थीं। एसएसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह ने एसएचओ दरहाल को निर्देश जारी कर जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed