फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Accident: Tragic road accident in Rajouri vehicle fell into ditch four women killed eight injured

Rajouri Accident: राजोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, चार महिलाओं की मौत, आठ घायल

Wed, 05 Jul 2023 10:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

राजोरी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Rajouri Accident: Tragic road accident in Rajouri vehicle fell into ditch four women killed eight injured
Rajouri Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी के थन्नामंडी इलाके में मंगलवार-बुधवार की रात को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यात्रियों को ले जा रहा एक ईको वाहन रात करीब ढाई बजे थन्नामंडी -भांगई सड़क मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 12 यात्री सवार थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उपजिला अस्पताल थन्नामंडी में दम तोड़ दिया। अन्य घायल आठ का इलाज राजोरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


चारों मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55),  रूबीना कौसर (35),  जरीना बेगम (38) और मुहम्मद यूनिस (38) सभी निवासी भंगाई के रहने वाले थे।
 
गंभीर रूप से घायल आठ मरीजों की पहचान शाहीन बेगम (40) पत्नी मुहम्मद सादिक, जैतून बेगम (35) पत्नी फारूक, शाहीन बेगम (45) पत्नी हकम दीन, बेगम जान (50) पत्नी फजल हुसैन, फातिमा बेगम ( 60) पत्नी मुहम्मद मखना, सुरिया बेगम (35) पत्नी मुहम्मद कासिम और कुलसुम बेगम (40) पत्नी बरकत हुसैन और मुहम्मद कासिम (60) पुत्र गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। सभी भंगाई के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद एच बजार ने कहा कि गंभीर रूप से घायल आठ मरीजों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed