फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri: 170 people shifted from Baddal to Rajouri, local people fear about quarantine center, demand to move

Rajouri: बड्डाल से 170 लोग राजोरी शिफ्ट, क्वारंटीन सेंटर को लेकर स्थानीय लोग में डर, शहर से बाहर करने की मांग

Fri, 24 Jan 2025 11:38 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 24 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

बड्डाल से 170 लोगों को राजोरी स्थानांतरित किया गया, जबकि स्थानीय लोग क्वारंटीन सेंटर को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं, और स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajouri: 170 people shifted from Baddal to Rajouri, local people fear about quarantine center, demand to move
बड्डाल में मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड्डाल में बच्चों के बीमार होने का क्रम जारी है। वीरवार को एक और बच्ची के बीमार होने के बाद स्थानीय लोगों को राजोरी में शिफ्ट किया गया। दो दिन में बड्डाल से करीब 170 लोगों को राजोरी स्थानांतरित किया जा चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


राजोरी के नर्सिंग कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया। लोगों ने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं शहर के लोग भी चपेट में आना शुरू न हो जाएं।राजोरी के स्थानीय निवासियों ने डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अभिषेक शर्मा से मांग की है कि क्वारंटीन सेंटर शहर के बाहरी इलाके में सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन


सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। देश की अग्रणी प्रयोगशालाओं ने नमूनों की जांच के बाद घोषित किया है कि बड्डाल गांव में कोई बीमारी या वायरस नहीं है। सरकार ने इन लोगों को स्थानीय वातावरण से अलग कर उनके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजने का फैसला किया है। जीएमसी और नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए केंद्र आब्जर्वेशन केंद्र हैं न कि क्वारंटीन सेंटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में जुटीं स्वास्थ्य टीमें
जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. भाटिया ने कहा कि सीएमओ डॉ. एमएल राणा की देखरेख में स्वास्थ्य टीमें कई बाधाओं के बावजूद लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए 24X7 काम कर रही हैं। हम सभी एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ लड़ रहे हैं। वैज्ञानिकों, देश भर की प्रमुख प्रयोगशालाओं के कर्मियों, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के शीर्ष विशेषज्ञों की भागीदारी के बावजूद हम मौतों के पीछे के कारण के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। हमें यकीन है कि जल्द हम इन मौतों के पीछे के कारण का पता लगा लेंगे। 

लोगों के लिए भोजन, बिस्तर, गद्दे और दवाइयों का बंदोबस्त करने के आदेशबड्डाल से वीरवार को परिवार, संपर्क में आने वालों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को राजोरी के नर्सिंग कॉलेज, जीएमसी में निगरानी केंद्र, लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल और थन्नामंडी के प्लांगड़ में कन्याओं के हॉस्टल में बने क्वारंटीन सेंटरों में भेजा गया। इसी बीच डिप्टी कमिश्नर राजोरी अभिषेक शर्मा ने बड्डाल के निवासियों को भोजन, बिस्तर, गद्दे, दवाइयां, मोबाइल शौचालय, वाशरूम आदि का इंतजाम करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया है।

खालिदा बेगम और ताजीम अख्तर की हालत स्थिर
राजोरी के बड्डाल में बीमार हुई नाजिया कौसर (16) की हालत में सुधार नहीं है। वह अचेत अवस्था में है और उसे जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार पहले के बच्चों की तरह उसे बुखार और इन्फेक्शन की शिकायत है। इन परिस्थितियों में उसके दिमागी तंत्र में इन्फेक्शन होने का खतरा बना हुआ है।

एसएमजीएस में ही भर्ती खालिदा बेगम (16) और जीएमसी जम्मू के मुख्य आईसीयू में भर्ती ताजीम अख्तर की हालत स्थिर है। नाजिया कौसर को डॉक्टरों की 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में विशेष सिक आईसीयू में उसे उपचार दिया जा रहा है। उसके कई टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। डॉक्टर पहले के मामलों की तरह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। इसमें वायरस, वैक्टीरिया सहित अन्य जरूरी बिंदुओं को देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed