फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajori : Wife dies due to bullet fired from Sarpanch's gun

Rajouri : सरपंच की बंदूक से चली गोली से पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार और हत्या का मामला दर्ज

Fri, 15 Sep 2023 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी (राजोरी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी (राजोरी) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 01:19 AM IST
सार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सुंदरबनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना बुधवार रात की है।

विज्ञापन
Rajori : Wife dies due to bullet fired from Sarpanch's gun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतराड़ा पंचायत के सरपंच यशपाल शर्मा की बंदूक से चली गोली से उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सुंदरबनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना बुधवार रात की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब सरपंच यशपाल शर्मा अपनी बंदूक साफ कर रहा था। आरोपी के अनुसार, बंदूक में फंसी गोली ट्रिगर दबने के कारण चल गई। उस समय पत्नी सामने खड़ी थी, इसलिए गोली उसके पेट से पार हो गई। घायल अवस्था में पत्नी को उप जिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया जहां वीरवार दोपहर 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना सुंदरबनी में आईपीसी की धारा 323, 307 और 30 आर्म्ड एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर सरपंच के घर को सीज कर दिया है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ अन्य सबूत जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed