फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajori: Army gets 50 more Armado vehicles to eliminate terrorists

Rajouri: आतंकियों के सफाए के लिए सेना को मिले 50 और अरमाडो वाहन, अब बच नहीं पाएंगे जंगल में छिपे दगशतगर्द

Sun, 31 Dec 2023 10:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 10:23 AM IST
सार

इससे सैन्य जवानों को जंगल में छिपे आतंकियों का सफाया करने में मदद मिलेगी।सीमावर्ती राजोेरी और पुंछ जिलों में एडवांस बुलेट प्रूफ अरमाडो वाहनों की संख्या बढ़ने से सेना अब पहले से और सुरक्षित हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Rajori: Army gets 50 more Armado vehicles to eliminate terrorists
अरमाडो... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में हाल ही में सैन्य वाहनों पर हुए हमलों को देखते हुए 50 और एडवांस बुलेट प्रूफ वाहन भेजे गए हैं। इससे सैन्य जवानों को जंगल में छिपे आतंकियों का सफाया करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


सीमावर्ती राजोेरी और पुंछ जिलों में एडवांस बुलेट प्रूफ अरमाडो वाहनों की संख्या बढ़ने से सेना अब पहले से और सुरक्षित हो जाएगी। ये बुलेट प्रूफ लाइट स्पेशलिस्ट वाहन (एएलएसवी) विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बनाए गए हैं। कुछ वर्षों से राजोरी और पुंछ जिलों में आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है। इस कारण दोनों जिलों में रक्षा और प्रशासनिक मशीनरी पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित हो रहा है।
विज्ञापन


और वाहन उपलब्ध करवाने की संभावना...

रक्षा सूत्रों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राजोेरी और पुंछ में ऐसे और वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। राजोरी-पुंछ के जंगली इलाकों में आवागमन के दौरान जवान इन्हीं एडवांस बुलेट प्रूफ अरमाडो वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि आतंकी हमले के दौरान नुकसान कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed