केंद्रीय गृह मंत्री आज से रियासत के तीन दिनी दौरे पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा पर चीनी टावर हटाए जाने से उत्पन्न तनाव के बाद हालात का जायजा लेने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से रियासत के तीन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एलएसी पर सुरक्षा के साथ ही एलओसी और आईबी पार से घुसपैठ रोकने के उपायों पर सुरक्षा बलों से बैठक करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों से भी आंतरिक हालात का जायजा लेंगे। एलएसी पर चीनी सेना की बढ़ती गतिविधियों तथा समय-समय पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ किए जाने के मद्देनजर गृह मंत्री के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वे 23 सितंबर को दोपहर बाद दिल्ली लौट जाएंगे। ज्ञात हो कि इसके पहले दो बार उनका दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया था। दिल्ली से फोन पर गृह मंत्री ने बताया कि सीमा पर हर हाल में शांति होनी चाहिए।
सीमा पर हर हाल में शांति होनी चाहिए: राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भारत-पाक तथा भारत-चीन दोनों ही सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं की बढ़ोत्तरी के उपायों पर चर्चा करेंगे।
दो दिनों तक वे लद्दाख में एलएसी पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। सीमा सुरक्षित करने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने हैं, इस पर भी आईटीबीपी के अधिकारियों से बात करेंगे।
तीन दिवसीय दौरे के तहत सबसे पहले वे सांबा जिले के घगवाल पहुंचेंगे जहां आईटीबीपी के आफिसर्स मेस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे भारत-पाक सीमा से लगते फारवर्ड पोस्ट का भी दौरा कर सकते हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी साथ रहेंगे। राजनाथ सुबह साढ़े आठ बजे जम्मू टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उद्घाटन के बाद वे सीधे लेह जाएंगे। यहां पुलिस मेमोरियल हाट स्प्रिंग भी जाएंगे। थाकुंग और चुशुअल, दौलत बेग ओल्डी, मुर्गो तथा बसर्टी बोर्डर आउट पोस्ट का भी दौरा करेंगे। लद्दाख के चुमार में भी सीमावर्ती पोस्टों का दौरा करेंगे।
भारत-पाक सीमा सील
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील किया गया है।