फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rajnath met with Opposition leader

'कश्मीर से जरूरत का नहीं, जज्बाती रिश्ता कायम करना चाहती है केंद्र सरकार'

Wed, 24 Aug 2016 10:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
rajnath met with Opposition leader
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
घाटी में जारी हिंसा के दौरान दूसरा दौरा कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार की सुबह विशेष विमान से श्रीनगर पहुंच गए।
विज्ञापन


आते ही उन्होंने सियासी दलों के साथ मुलाकात का सिलसिला शुरू करते हुए साफ किया कि शांति बहाली की चाह रखने वालों का बातचीत के लिए स्वागत है। केंद्र का संदेश साझा करते हुए राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि सरकार कश्मीर से जरूरत के आधार पर नहीं बल्कि जज्बाती रिश्ता कायम करना चाहती है।

अवाम को भी शांति बहाली के लिए आगे आना होगा। दौरे के पहले दिन नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से मिले।

संविधान के दायरे में बातचीत का स्वागत

rajnath met with Opposition leader
राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11.30 बजे उतरने के बाद राजनाथ सिंह बारह किलोमीटर दूर नेहरू गेस्ट हाउस तक सड़क मार्ग से गए।

श्रीनगर पहुंचने से पूर्व ही राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत में विश्वास रखने वाले तमाम हितधारकों का बातचीत के लिए स्वागत है। घाटी में वे सिविल सोसाइटी समूहों, राजनीतिक दलों और तमाम हितधारकों के साथ मुलाकात करेंगे।

श्रीनगर पहुंचने पर राजनाथ सिंह ने घाटी के हालात की मुकम्मल जानकारी हासिल करने के साथ ही सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि घाटी के हालात में व्यापक सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने की पेलेट गन पर रोक की मांग

rajnath met with Opposition leader
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : Amar Ujala
पाबंदियों के बावजूद अनिवार्य वस्तुओं और सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं है। नेशनल कांफ्रेंस से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पेलेट गन पर प्रतिबंध लगाने सहित संवाद को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

गृहमंत्री के पिछले दौरे का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस की तरफ से जीए मीर के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर शांति स्थापित करने के उपाय सुझाए। भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में दल ने गृह मंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed