फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajma prices increased by 35 percent due to coronavirus effect on china

राजमा पर कोरोना वायरस का प्रकोप, 35 फीसदी तक बढ़े दाम

Sun, 16 Feb 2020 06:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 06:31 AM IST
सार

-चीन से आपूर्ति ठप, 35 फीसदी तक बढ़ गए राजमा के दाम
-कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद चीन से नहीं हुई आपूर्ति
- राजमा के लिए 80 फीसदी तक चीन पर निर्भर है स्थानीय बाजार 

विज्ञापन
Rajma prices increased by 35 percent due to coronavirus effect on china
राजमा - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन में हजारों लोगों को शिकार बना चुके करोनो वायरस से अब बाजार पर भी असर पड़ने लगा है। स्थानीय बाजार में एक महीने से चीन के राजमा की सप्लाई ठप होने से राजमा की कीमतों में 30-35 फीसदी तक इजाफा हो गया है। बाजार में पहले से स्टाक में रखा माल ही बिक रहा है। 

विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार बाजार में राजमा की 80 फीसदी आपूर्ति चीन पर निर्भर है। इसके अलावा तुर्की से राजमा की आपूर्ति होती है लेकिन इस साल वहां फसल अच्छी नहीं होने से आयात कम हो पाया है। चीन में कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया था, फुटकर बाजार में चीन का राजमा 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब इसके दाम बढ़कर 130-140 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसी तरह थोक बाजार में 90 रुपये प्रतिकिलो के दाम बढ़कर 115 से 120 रुपये तक हो गए हैं। 
विज्ञापन


फुटकर बाजार में भद्रवाह और डोडा का राजमा 150-160 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। बाजार में ग्राहकों को चीन का राजमा पुराने स्टॉक से ही मिल पा रहा है। कोरोना वायरस के चलते चीन से पिछले एक माह में राजमा की नई आपूर्ति नहीं हुई है। थोक कारोबारियों का कहना है कि अगर अगले कुछ महीने तक कोरोना वायरस का खौफ इसी तरह बरकरार रहता है तो स्थानीय बाजार में राजमा के दाम आसमान छूने लगेंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों की मांग पर स्टाक में उपलब्ध चीन का राजमा उपलब्ध करवाया जा रहा है। बाजार में स्थानीय राजमा की 20 फीसदी तक ही उपलब्धता होती है, जबकि एक बड़ा हिस्सा चीन से आयात होता है।
- दीपक गुप्ता, महासचिव, ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस, नेहरू मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed