फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajiv nagar, drug smuggler

Jammu News: हेरोइन के साथ राजीव नगर की महिला तीसरी बार गिरफ्तार

विज्ञापन
rajiv nagar, drug smuggler
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नशा तस्करी का गढ़ बन चुके राजीव नगर और कासिम नगर से शुक्रवार को दो नशा तस्करों को पकड़ा गया। इनमें एक महिला भी शामिल है, जो लंबे समय से नशा तस्करी कर रही थी। पहले भी दो बार पकड़ी जा चुकी है। बता दें उक्त महिला राजीव नगर की है, जहां बड़े स्तर पर महिला तस्कर सक्रिय हैं। पुलिस के गश्त दल ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए महिला से पूछताछ की, पर वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद नरवाल पुलिस चौकी ले जाकर तलाशी ली। इस दौरान 20 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में महिला ने अपना नाम पूनम बताया। पूनम से यह भी पता चला है कि वह दो से तीन बार पहले भी पकड़ी जा चुकी है। जमानत पर छूटने के बाद फिर इसी काम में लग गई। राजीव नगर में लगातार महिलाओं के नशा तस्करी में संलिप्त होने की जानकारियां सामने आ चुकी हैं। वहीं पुलिस ने कासिम नगर के नरेंद्र सिंह को पकड़ा। उससे 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी लंबे समय से तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed