{"_id":"596666414f1c1bf9188b4687","slug":"rains-made-temperature-low-upto-ten-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, उमस वाली गर्मी से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, उमस वाली गर्मी से लोगों को मिली राहत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की पहली झमाझम बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा लुढ़क गया है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तापमान में दस डिग्री तक गिरावट आई है। पहाड़ी इलाकों में दोबारा ठंडक का अहसास हो रहा है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना है। पिछले चौबीस घंटे में श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सबसे अधिक 73.4 मिलीमीटर बारिश हुई। श्रीनगर के मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। कुछ घंटे तक मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। इससे जो जहां था वहीं फंसकर रह गया। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। जम्मू में पिछले चौबीस घंटों में 55.1 मिलीमीटर आसमान से पानी बरसा। यहां इस सीजन की कई घंटों तक लगातार पहली बार इतनी बारिश हुई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरकर 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि, जम्मू में शाम को मौसम साफ हो गया था।
विज्ञापन
संभाग में सबसे अधिक कटड़ा में बारिश से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आए यात्रियों को राहत मिली है। यहां दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री गिरकर 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भद्रवाह में भी दिन के पारे में दस डिग्री तक गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सामान्य से 5-6 डिग्री गिरावट आई है। श्रीनगर में 20.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन