{"_id":"5cffd24fbdec2207897f3f39","slug":"rainfall-in-kashmir-and-temperature-hiked-in-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में इंद्रदेव मेहरबान, जम्मू में भीषण गर्मी की मार, आज कई इलाकों में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में इंद्रदेव मेहरबान, जम्मू में भीषण गर्मी की मार, आज कई इलाकों में हो सकती है बारिश
Wed, 12 Jun 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर पर इंद्रदेव मेहरबान है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान यहां कई इलाकों में ठंडक का अहसास भी हुआ है। इसके विपरीत जम्मू में दिनभर लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन से पारा 43 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य हिस्सों में सोमवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम के बदले मिजाज से कश्मीर के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। तड़के तेज हवा चली। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपिश ने जोर पकड़ लिया। दोपहर को प्रचंड गर्मी से हर कोई बेहाल था। पारे के लगातार ऊपर रहने से तपिश से बचने के लिए सभी उपाय फेल होते नजर आ रहे हैं। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.5 डिग्री चढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल की सबसे गर्म रात बीती। हालांकि दोपहर बाद कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन तपिश पर इसका कोई असर नहीं दिखा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आज कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।