फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rain Will in some areas of Jammu and Kashmir today

जम्मू-कश्मीर के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Sun, 22 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 22 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain Will in some areas of Jammu and Kashmir today
जम्मू में छाए बादल - फोटो : Amar Ujala
गर्मी से बेहाल लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रियासत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को रियासत के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। 24 मई को जम्मू जिले में मौसम साफ रहेगा, लेकिन उधमपुर, रामबन, रियासी, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ में बारिश हो सकती है।

इसी तरह कश्मीर संभाग में भी सोमवार को कई इलाकों में हल्की बारिश बताई गई है। कश्मीर में 25 मई तक कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को जम्मू के अलावा कश्मीर के भी अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। उमस ने भी लोगों को खासा तंग किया। 
विज्ञापन


श्रीनगर में पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 30.7 डिग्री रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से ज्यादा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed