फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain warning in Jammu and Kashmir today

Weather Update: कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना, जम्मू में छूट रहे पसीने, आज कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी

Thu, 10 Apr 2025 11:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 11:44 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू के मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी सता रही है। वहीं आज कुछ इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Rain warning in Jammu and Kashmir today
जम्मू में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, तो जम्मू समेत संभाग के अन्य मैदानी इलाकों में पसीने छूट रहे हैं। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक ऊपर रहने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 19.0 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 16.0 और गुलमर्ग में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जम्मू में बुधवार को सुबह से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


दोपहर के समय तपिश से पसीने छूट रहे थे। यहां अधिकतम पारा सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 37.0 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 22.2, बटोत में 26.7, कटड़ा में 34.5 और भद्रवाह में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed