{"_id":"5fb2977b8978d03c362a502e","slug":"rain-snowfall-in-many-parts-of-jammu-kashmir-jammu-srinagar-highway-opens-after-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, 12 घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, 12 घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे
Mon, 16 Nov 2020 08:45 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन-बनिहाल के बीच निर्माण कार्यों के चलते भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे खुल पाया। हाईवे खुलने पर रास्ते में फंसे वाहनों को एकतरफा यातायात से छोड़ा गया। उधमपुर से घाटी के लिए वाहनों को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंथन पास पर बर्फबारी के बीच फंसे 10 नागरिकों को रेस्क्यू अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें सात पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा था। बर्फबारी के बाद कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिला प्रशासन ने मध्यम खतरे और गांदरबल व बारामुला जिला प्रशासन ने निम्न खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण जिला राजोरी का बफ्लियाज राजमार्ग बंद हो गया है। डाक थन्ना मंडी पर बर्फबारी हुई है। जिला कठुआ के बनी, लोहाई मल्हार, ढग्गर, छत्रगलां, नुकनाली, डंडी गुट्टू, लोआंग के पहाड़ी क्षेत्रों में दो फीट तक बर्फ गिरी है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल नत्था टाप पर बर्फबारी हुई है। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में भी सफेद चादर बिछी है।
विज्ञापन
कई जिलों में दिन का तापमान 13 डिग्री तक गिरा
मौसम के बदले मिजाज ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10-13 डिग्री तक गिर गया है। कश्मीर संभाग में भी 7-10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 20.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 12.4 डिग्री गिरकर 7.2, बटोत में सामान्य से 12.1 डिग्री गिरकर 6.7, कटड़ा में 7.4 डिग्री गिरकर 17.0 और भद्रवाह में 10.1 डिग्री गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितनी बारिश हुई (चौबीस घंटे)
जम्मू : 28.6 मिलीमीटर
बनिहाल : 45.6 मिलीमीटर
बटोत : 43.2 मिलीमीटर
कटड़ा : 42.4 मिलीमीटर
भद्रवाह : 15.3 मिलीमीटर
न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग : माइनस 3.0
कारगिल : माइनस 2.3
लेह : माइनस 2.1
कुपवाड़ा : माइनस 0.2
बनिहाल : 0.2
श्रीनगर : 2.8