{"_id":"6221223abaf8a11a2535ab39","slug":"rain-rspura-news-jmu2549994170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसपुरा। उपजिले में रुक-रुक कर हुई बारिश ने फिर से ठढ़ बढ़ा दी है। मौसम ने गुरुवार को फिर से करवट ली और बिजली चमकने के साथ उपजिले में बारिश हुई। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के साथ पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण सर्दी में भी बढ़ोतरी हुई है। आसमान पर छाए बादलों के कारण रात में भी बारिश होने की संभावना है।
हालांकि पिछले कई दिनों से धूप निकलने से मौसम में काफी बदलाव आया था। मगर मौसम के करवट बदलने से मार्च का पहला सप्ताह सर्द बना हुआ है। वहीं कस्बे व चौक-चौराहों पर ठेला और खोमचा लगाकर दुकानदारी करने वाले ठिठुरते नजर आए। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। किसानों ने खेतों में लगाई गेहूं, आलू, सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। किसान हरि चौधरी, बसंत राम, मोहिंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से किसानों को फायदा कम नुकसान अधिक है।
परगवाल में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ा
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में गुरुवार को हुई हल्की बारिश से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग सर्दी से बचने के लिए फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे, हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई लेकिन लोगों को ठंड का एहसास दिला गई। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद चल रही हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। संवाद