{"_id":"62c895ea8970800f2907f48b","slug":"rain-problem-jammu-city-news-jmu2635809131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख नगर में दो घर और दुकानों में घुसा पानी, कालिका कालोनी की झुग्गियों में सामान खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेख नगर में दो घर और दुकानों में घुसा पानी, कालिका कालोनी की झुग्गियों में सामान खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बरसात की शुरूआत में ही प्रशासन के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव होने के साथ ही शेख नगर के दो घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इसके साथ कालिका कॉलोनी स्थित झुग्गियों में आए पानी की वजह से सामान को नुकसान पहुंचा है। कृष्णा नगर में नाला ओवरफ्लो रहा, जिससे मलबा रास्ते पर आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
बारिश के कारण शहर के प्रमुख चौकों में जलभराव की स्थिति रही। बारिश थमने के बाद ही निकासी हो पाई है। महेशपुरा चौक, बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, पनामा चौक, गांधी नगर और शास्त्री नगर चौक में जलभराव की समस्या सामने आई है। बारिश थमने के बाद ही पानी की निकासी हुई। इस दौरान वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ज्यूल चौक के पास जारी नाली का काम बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है। सड़क किनारे रखा मलबा नाले में जा घुसा, जिसे हटाने के बाद दोपहर को ही शुरू हो पाया। बीसी रोड में सड़क के बीच बनाए गए पैदल रास्ते के दोनों ओर पानी भर गया। वार्ड 48 के पार्षद शाम लाल बसन ने बताया कि शेख नगर में सुबह बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। यहां पर दो घरों और दुकानों में पानी घुसा। इससे सामान खराब हुआ है। लोगों ने बारिश थमने के बाद पानी की निकासी की। इसी तरह कालिका कॉलोनी में चार से पांच झुग्गियों में पानी घुसा है। इससे सामान और खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है।