{"_id":"631cfad5e173057bb67e4875","slug":"rain-jammu-city-news-jmu2677286134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में 9.58, कश्मीर में 13.81 मिलीमीटर अधिक बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में 9.58, कश्मीर में 13.81 मिलीमीटर अधिक बरसे मेघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून अंतिम पड़ाव की ओर है। तीन माह में 14 जिलों में इंद्रदेव मेहरबान रहे हैं, जबकि छह जिलों बांदीपोरा, गांदरबल, शोपियां, कठुआ, किश्तवाड़ और रियासी में सामान्य से कम बारिश हुई। कश्मीर संभाग में सामान्य 223.26 मिलीमीटर की तुलना में औसतन 13.81 मिलीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 254.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जम्मू संभाग में औसतन सामान्य से 738.62 मिलीमीटर की तुलना में 9.58 मिलीमीटर की वृद्धि के साथ 809.41 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश में अमूमन मानसून सितंबर के मध्य तक सक्रिय रहता है। कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है।
कश्मीर संभाग की बात करें तो बांदीपोरा जिला में सामान्य 192.9 मिलीमीटर की तुलना में माइनस 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। गांदरबल में सामान्य 239 मिलीमीटर की तुलना में माइनस 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196.5 मिलीमीटर, शोपियां में सामान्य 254.5 मिलीमीटर की तुलना में माइनस 57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
कठुआ में 24 प्रतिशत कम हुई बारिश
जम्मू संभाग के कठुआ में सामान्य 1152.7 मिलीमीटर की तुलना में माइनस 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 876.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। किश्तवाड़ में माइनस 31 प्रतिशत की गिरावट के साथ सामान्य 369.5 की तुलना में 255 मिलीमीटर बारिश हुई। रियासी में माइनस 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ सामान्य 1424.8 मिलीमीटर की तुलना में 1260.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
एक जून से आठ सितंबर तक प्रदेश में हुई बारिश
--------------------------------------
कश्मीर संभाग
जिला सामान्य मौजूदा बारिश (मिलीमीटर) वृद्धि (प्रतिशत)
अनंतनाग 280.1 322.9 15
बड़गाम 181.6 289.1 59
बारामुला 188.1 299.5 59
कुलगाम 291.9 349.4 20
कुपवाड़ा 223.6 284.4 27
पुलवामा 169.8 220.5 30
श्रीनगर 211.1 306.6 45
जम्मू संभाग
डोडा 369.5 533.2 44
जम्मू 864.1 977.5 13
पुंछ 599.1 853 42
राजोरी 628.3 755.6 20
रामबन 365.3 584.8 60
सांबा 729.2 893 22
उधमपुर 883.7 1105.3 25