{"_id":"5eaf0b008ebc3ee53241fddd","slug":"rain-increased-farmers-troubles-samba-news-jmu209209717","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ाईं
विज्ञापन
सांबा आज सुवह हुई बारिश से गेहु की कटी फस्ल के गटठे भगने से किसान परेशान
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। इन दिनों किसानों की गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। पहले किसान वैसे ही चिंतित थे कि लॉकडाउन में गेहूं की कटाई कैसे होगी, अब पंजाब से कंबाइन मशीनों के आने व किसान परिवार के साथ कटाई में जुट गए थे। इस बीच रविवार सुबह हुई बारिश से एक बार फिर से किसान चिंतित हो उठे हैं। किसानों के अनुसार काटी गई फसल के बनाए गए गट्ठे गीले हो गए हैं। ऐसे में किसानों को दोबारा मेहनत करनी पडे़गी। भीग चुकी गेहूं को सुखाने की उन्हें चिंता बन गई है। वहीं कंबाइन मशीनों द्वारा कटाई भी बाधित हो गई है। गीली भूमि से कटाई कर पाना भी मुश्किल है। ऐसे में किसान चिंतित हो रहे हैं।
बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान
विजयपुर। क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार रात हुई तेज बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि जो फसल खड़ी है वह तो ठीक है, लेकिन जिस गेहूं की फसल को काट दिया गया है उसको नुकसान पहुंचा है और अब कुछ दिन लग जाएंगे इस फसल को सुखाते हुए। इस कारण हम लोगों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि कुछ जगहों पर गेहूं की फसल तो काट दी गई है, लेकिन अभी उसको निकाला नहीं गया है और खेतों में पड़ी हुई है। मगर गत रात हुई तेज बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। संवाद
बारिश ने रोकी गेहूं की कटाई
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार को हुई बारिश ने गेहूं की कटाई में जुटे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। किसानों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों के नहीं पहुंचने से वह खुद कटाई में जुटे हैं। वहीं मौसम के खराब होने से वह अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय किसान रतन सिंह ने कहा कि पिछले साल के मुताबिक मौजूदा समय कटाई के लिए बहुत कम मशीनें क्षेत्र में पहुंची हैं, जिसको लेकर वह पहले से ही चिंतित थे। वहीं मौसम खराब होने से उनको फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। क्योंकि ज्यादा बारिश और आंधी से अगर फसल गिर गई तो छह माह की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। संवाद