{"_id":"5c9135e4bdec22144a27263e","slug":"rain-in-valley-heat-at-jammu-today-weather-not-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बारिश तो जम्मू में तपिश, आज फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बारिश तो जम्मू में तपिश, आज फिर बिगड़ेगा मौसम
Wed, 20 Mar 2019 12:03 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में मंगलवार को मौसम के कई रंग दिखे। घाटी में दिन में मौसम साफ रहने के बाद शाम को बारिश शुरू हो गई। वहीं, जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास होता रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन में बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश शुरू हो गई थी। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अन्य कई जिलों में भी बारिश हुई। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
दिन में हल्के बादल भी छाए रहे। कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रियासत के प्रमुख स्थानों का पारा
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल -10.0
पहलगाम -2.4
गुलमर्ग -1.0
लेह -0.4