फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

कस्बे के बाजार में कई स्थानों पर रुका पानी जेसीबी से निकलवाया

विज्ञापन
rain fal
आरएस पुरा। कस्बे की बाजार स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक व बाना सिंह स्टेडियम के सामने आरएस पुरा-जम्मू सड़क पर बारिश का पानी रुका होने पर प्रशासन की ओर से जेसीबी लगवाकर निकलवाया गया। पिछले तीन दिन बारिश का रुका पानी नाले में भरा होने पर स्टेडियम व आरएस पुरा डिग्री कॉलेज के परिसर में जलभराव होने पर लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हालत यह थी कि बैंक जाने वाले लोगों को भी पानी से निकलकर जाना पड़ रहा था। एसडीएम को जानकारी देने के बाद म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से जेसीबी लगाकर रुका पानी निकाला गया। कांग्रेस के नेता करण भगत नेे कहा कि जब कभी भी बारिश होती है तो ग्रामीण क्षेत्र की ओर से बारिश का पानी कस्बे में आ जाता है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर बैंक की ब्रांच के सामने और बाना सिंह स्टेडियम व डिग्री कॉलेज परिसर में पानी एकत्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्र से पानी आने पर सड़क के दोनों किनारों पर नालों को पक्का किया जाए ताकि सुचारु रूप से पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed